महिला आयोग अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने अस्पताल रसोईघर का उद्घाटन किया
बिजनौर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के रसोईघर का फीता काटकर उद्घाटन किया।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने दवाइयों की गुणवत्ता की जाँच की और अस्पताल में भर्ती महिला रोगियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित करने पर जोर दिया।





