सपा के नए जिलाध्यक्ष हनी फैसल का बिजनौर में भव्य स्वागत, लखनऊ से लौटते ही कई स्थानों पर हुआ अभिनंदन, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का दिया भरोसा…
बिजनौर (चिंगारी)। समाजवादी पार्टी के नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष हनी फैसल का सोमवार को बिजनौर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शहर के विभिन्न स्थानों से लेकर पार्टी कार्यालय तक उनका भव्य अभिनंदन किया गया।लखनऊ से लौटने के बाद नूरपुर रोड स्थित इंडियन ढाबे पर मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के नेता अजीम अली जैदी ने अपनी टीम के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद कृष्णा कॉलेज तिराहे पर युवा अधिवक्ता मोहम्मद आदिल व अरशद मिर्जा की टीम, जानी चौराहे पर अब्दुल सलाम व सभासद मुस्तकीम की टीम ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।हनी फैसल ने कार्यकर्ताओं के साथ रविदास मंदिर में संत रविदास की प्रतिमा, शास्त्री चौक पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा तथा नुमाइश ग्राउंड चौक पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जजी चौक पर बुलंद अख्तर एडवोकेट सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत किया।जिला कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष रशीद हुसैन ने की, जबकि संचालन सुहैल बाक़र व अखलाक पप्पू ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर हनी फैसल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करते हुए वे छोटे-बड़े सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करेंगे।समारोह में विधायक तस्लीम अहमद, विधायक मनोज पारस, पूर्व विधायक नईमुल हसन, निवर्तमान जिलाध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन, महमूद कुरैशी भोलू, अशोक आर्य, अहमद खिजर समेत सैकड़ों सपाई मौजूद रहे।







