जिला पंचायत के पुराने डाक बंगले के वीरान हिस्से में मिली युवक की लाश…
ट्यूब वैल कालोनी के सूरज के रूप में हुई मृतक की पहचान
बिजनौर (चिंगारी)। यहां रोडवेज़ बस अड्डे के पास जिला पंचायत के पुराने डाक बंगले के वीरान और सुनसान हिस्से में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश को देखने के लिए लोगी की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की का प्रयास किया। थाध्यक्ष राम प्रताप सिंह के अनुसार मृतक की पहचान ट्यूबवैल कालोनी बुजनौर निवासी सूरज के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सूरज के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंचे। उनका रो रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है कि सूरज शराब पीने का आदी था। वह तीन दिन से घर से निकला हुआ था। कल उसके साथ ट्यूबवैल कालोनी का ही एक युवक देखा गया था। पुलिस ने पूछताछ के लिए उक्त युवक को हिरासत में ले लिया है। मृतक सूरज की आयु लगभग 24 वर्ष है। मृतक के गले और सीने पर कुछ खरोंच जैसे निशान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के सही कारणों का पता पीएम रिपोर्ट से ही पता चलेगा।







