भाकियू भानु जिला अध्यक्ष पर हमला, गाड़ी रोककर किया डंडे से वार…
मंडावली/नजीबाबाद (चिंगारी)। मंडावली क्षेत्र के गांवड़ी निवासी भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी देशवाल बीती रात में किसी काम से मंडावली आ रहे थे। उन्होंने बताया कि मंडावली गांवड़ी मार्ग पर सामने से आ रहे पुंडरी थाना नांगल सोती निवासी रामपाल सिंह ने उनकी गाड़ी को रोककर मारपीट व गाली गलौज की और डंडे से वार कर दिया, जिससे उनके हाथ में चोट लग गईं। इस संबंध में भूपेंद्र सिंह देशवाल ने रात्रि में थाने पहुंचकर तहरीर दी। दूसरी और भारतीय किसान यूनियन प्रकाश के राष्ट्रीय संगठन मंत्री व बिजनौर के जिला अध्यक्ष रामपाल राठी ने सभी आरोपों को निराधार बताया। मंडावली थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार का कहना कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर रामपाल राठी का कहना है कि उनके द्वारा कोई मारपीट नहीं की गई है, उन्होंने सभी आरोपो को निराधार बताया है।







