बुखारा में आतिशबाजी के गोदाम में आग लगी, अफरतफरी मची

बिजनौर ।
मोहल्ला बुखारा में देर रात आतिशबाजी के गोदाम में धमाका होने से हड़कंप मच गया। आतिशबाजी में आग के बाद हुए धमाके से मकान की खिड़कियां टूट गई। मोहल्लेवासियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
बुखारा में इमरान ने मदीना मस्जिद के सामने स्थित एक मकान किराए पर ले रखा है,जिसमे इमरान ने आतिशबाजी का गोदाम बना रखा है। मोहल्लेवासियों के मुताबिक शुक्रवार की देर रात मकान में रखी आतिशबाजी ने अचानक आग पकड़ ली जिससे तेज धमाके हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि मकान की खिड़कियां तक टूट गईं। आग की लपटें उठती देख मोहल्लेवासी इकट्ठा हो गये। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
बताया जा रहा है कि आग लगनें के बाद मकान में रह रहे नौशाद के परिवार के छह छोटे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
शहर कोतवाली थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने बताया कि मकान में मामूली आग लगी थी,मोहल्लेवासियों ने स्वंय आग पर काबू पा लिया था।