योग है जीवन का आधार, सभी करें इसे अंगीकार- कपिलदेव
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नेहरू स्टेडियम में हुआ वृहद कार्यक्रम
बिजनौर (चिंगारी)। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज नेहरू स्टेडियम में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस वर्ष योग दिवस की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग रही। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक प्रशांत महर्षि के निर्देशन में प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, पवनमुक्तासन, मकरासन, भुजंगासन एवं शवासन सहित विभिन्न योगाभ्यास कराए गए। योग शिक्षक के रूप में राघव मेहरा, सुनील राजपूत आदि मौजूद रहे। योग दिवस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया और नियमित योग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण भी सुना गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, सदर विधायक सुचि चौधरी, भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी, पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह, सीडीओ रणविजय सिंह, एसडीएम सदर रितु रानी, चेयरपर्सन इंदिरा सिंह, भाजपा नेता सी.पी. सिंह, राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता अग्रवाल, कर्मचारी नेता राकेश शर्मा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दीपक गर्ग मोनू, भाजपा नगर अध्यक्ष अंकुर गौतम, डॉ. मंजू चौधरी, संजू प्रधान, कविता सिंह, मानव सचदेवा, योगेंद्र पाल सिंह योगी, चौ. धीर सिंह, विनय राणा, लाला विवेक गुप्ता, गणेश ठाकुर, श्रीमती रीना अग्रवाल, आदेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग जीवन के उत्थान के लिये है। उन्होंने लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संपूर्ण जनपद में व्यापक रूप से योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने योग संस्थाओं और उनके प्रतिनधियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये। इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया।








