बिजनौर :- कड़े सुरक्षा प्रबंधो के बीच शुरू हुई पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा
12 केंद्रों पर प्रातः 10 बजे से शुरू हुई परीक्षा,
सुबह 9 से परीक्षा केदो पर पहुंचने शुरु हो गये थे अभ्यर्थी
सभी केंद्रों पर तैनात रहे सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट, तीन एएसपी और छह सीओ कर रहे परीक्षा की निगरानी

बिजनौर (चिंगारी)।
सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 12 केंद्रो पर आरक्षी भर्ती परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा के पहले दिन सुबह नौ बजे से ही अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया था। निर्धारित समय सुबह 10 बजे पहली पाली की परीक्षा शुरू हुई। केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई और पहचान पत्रों का सत्यापन किया गया।
जिले में यह भर्ती परीक्षा 8 से 10 जून तक दो पालियों में आयोजित की जा रही है। कुल 31,968 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रत्येक पाली में 5,328 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए जिले में 12 केंद्र बनाए गए हैं। अधिकरियो ने दावा किया कि नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गये हैं। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए तीन एएसपी और छह सीओ लगाये गये है। परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की खासी भीड़ देखने है।सुरक्षा कारणों से केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ जमा नहीं होने दी गई। अधिकारियों ने परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
गड़बड़ी पर होगी कार्यवाही
एएसपी देहात प्रकाश कुमार ने दावा किया कि भर्ती परीक्षा को पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा को संपन करने में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।








