पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरारआरोपी के पैर में लगी गोली, बाइक, उपकरण व हथियार बरामद…


नजीबाबाद चिंगारी –

बीती रात पुलिस ने गोकशी के एक आरोपी को उपकरण, हथियार व बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका दूसरा साथी भाग जाने में सफल हो गया।
घटना के संबंध में नजीबाबाद का सीओ डॉक्टर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि कस्बा साहनपुर क्षेत्र में दो दिन पूर्व नाले में एक कट्टे में गोवंश की कुछ अवशेष व खाल बरामद की गई थी। पुलिस ने इस संबंध में थाने पर अज्ञात आरोपियों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।

पुलिस ने बीती रात एक स्थान पर बाइक पर सवार होकर जा रहे हैं आरोपियों को रोकने के प्रयास किया मगर उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी बचाव में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें गोकशी का आरोपी अलीम उर्फ अल्लू पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि उसका साथी अय्यूब मौके से फरार हो गया। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में जानकारी दी है कि 30 अप्रैल 2026 को साहनपुर के पास बाग में उसने अपने साथी अयूब के साथ मिलकर गोकशी की थी इसके अवशेष व खाल एक कट्टे में कर वहां नाले में फेंक दिए थे। पुलिस ने भी बताया कि अलीम पर कई मुकदमे दर्ज है। पुलिस फरार हुए आरोपी याकूब की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपियों की बाइक से गोकशी के उपकरण, हथियार बरामद किये है।