एजुकोल द गर्ल्स स्कूल में मदीहा रहीं टॉपर, दसवीं का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत…

बिजनौर, चिंगारी

धामपुर में सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा में मदीहा रहमानी ने परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वह टॉपर रही हैं। विद्यालय स्टाफ और उनके परिजनों ने खुशी जताई है।

मदीहा रहमानी – 96%

एजुकोल द गर्ल्स स्कूल में कक्षा दसवीं बोर्ड का परीक्षाफल गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शत प्रतिशत रहा। परीक्षाफल देखकर सभी छात्राएं खुशी से झूम उठीं। कक्षा दसवीं में मदीहा रहमानी ने 96 प्रतिशत, डिम्पल राणा ने 94 प्रतिशत, जिज्ञासा आर्या ने 93.8 प्रतिशत, वरुनी ने 93.6 प्रतिशत, रहमा नूर ने 92.4 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय का नाम उज्जवल किया। सभी छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों एवं माता – पिता को दिया, जिनके परिश्रम एवं आशीर्वाद से उन्होंने यह सफलता प्राप्त की।

डिंपल राणा 94%

जिज्ञासा 93.8%

वरुणी चौहान 93.6%

रहमा नूर 92.4%

विद्यालय प्रबंधक डॉ लोकेंद्र सिंह जी ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए मिठाई वितरित की तथा प्रधानाचार्या प्रीति अग्रवाल ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सभी छात्राएं आगे भी ऐसे ही अपने विद्यालय, माता-पिता तथा गुरुजनों का नाम रोशन करें। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।