शिखा को विधि में पीएचडी, हर्ष- नाइजीरिया के गवर्नर ने किया सम्मानित

बिजनौर, चिंगारी

धामपुर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता हितेश भटनागर की बेटी शिखा भटनागर को विधि विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। शिखा की इस उपलब्धि पर घर में हर्ष का माहौल है।स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा डॉ. शिखा भटनागर को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है।

यह उपाधि उन्हें नाइजीरिया के केब्बी राज्य के गवर्नर डॉ. नासिर इदरीस (कौरन ग्वांडू) द्वारा प्रदान की गई।डॉ. शिखा भटनागर ने अपना शोध कार्य “भारत में लिव-इन रिलेशनशिप की सामाजिक-कानूनी स्थिति फ्रांस, कनाडा और स्कॉटलैंड के विशेष संदर्भ में” विषय पर पूर्ण किया। यह शोध कार्य विश्वविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सारिका त्यागी के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।डॉ. शिखा भटनागर ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय डॉ. वैभव गोयल भारतीय, पूर्व डीन, विधि विभाग, सरदार पटेल सुभारती इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ को दिया।

उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, शुभचिंतकों एवं विधि जगत से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।ये भी बता दें कि शिखा के बड़े भाई नितिन भटनागर सायबर क्राइम एक्सपर्ट हैं और समूचे भारत सहित मिडिल ईस्ट में अपनी विशेषज्ञता के लिए जाने जाते हैं।