चेन्नई थर्ड एचसीएल नेशनल्स डबल्स में रवि को कांस्य

  • स्क्वैश में रवि के साथ विकास की जोड़ी ने मचाई धूम

बिजनौर, चिंगारी

चेन्नई में आयोजित थर्ड एचसीएल नेशनल्स डबल्स में धामपुर निवासी स्क्वैश खिलाड़ी रवि दीक्षित ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। डबल्स मुकाबले में उनके साथ विकास मेहरा की जोड़ी ने जमकर धूम मचाई।

चेन्नई में 13 से 16 मई तक एचसीएल नेशनल्स डबल्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। रवि ने बताया कि पहला मैच स्क्वैश के खिलाड़ी ओमकार और अजिंक्य के साथ हुआ। यह मैच जीतने के बाद क्वार्टर फाइनल में रवि दीक्षित और विकास मेहरा की भिड़ंत स्क्वैश युगल खिलाड़ी नवनीत और मैथ्यू के साथ हुआ। इस मैच को भी रवि और विकास ने जीत लिया। सेमी फाइनल का मुकाबला एशिया डबल्स के गोल्ड मेडलिस्ट अभय सिंह और बेलवान के साथ था, लेकिन ये मैच रवि और विकास मेहरा के हाथ से निकल गया।

रवि दीक्षित ने बताया कि उन्हें इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल हुआ है। उधर, इस जीत की सूचना के बाद धामपुर में भी स्क्वैश खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है।

2024 से लगातार जीत रहे पदक

रवि दीक्षित ने बताया कि वर्ष 2024 से नेशनल्स डबल्स प्रतियोगिता हो रही है बताया कि 2024 में रवि दीक्षित ने संदीप जांगड़ा के साथ भी कांस्य जीता था। इसमें उन्होंने दो कांस्य पदक जीते थे, एक कांस्य पदक महिला खिलाड़ी जेनैथ विधि के साथ जीता था।

कौन हैं रवि दीक्षित और कितने पदक हैं नाम?

रवि दीक्षित स्क्वैश की दुनिया में एक जाना पहचाना नाम बन चुके हैं। वह धामपुर शुगर मिल कॉलोनी में रहने वाले राम कैलाश दीक्षित के बेटे हैं, वह वर्तमान में दिल्ली में युवाओं को स्क्वैश की कोचिंग देते हैं। उन्होंने बताया कि वह फर्स्ट इंडियन एशियन चैंपियन, मलेशियन चैंपियन, वर्ल्ड कप सिल्वर मेडलिस्ट, साउथ एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके नाम 15 से अधिक मेडल और टाइटल्स हैं।