महिलाओं ने फूंके विपक्ष के नेताओं के पुतले
बिजनौर। महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा हेतु आज ‘महिला जन आक्रोश अभियान’ के तहत इंदिरा बाल भवन में विशाल सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान और सामुहिक संचालन श्रीमति मोनिका शर्मा और रजनी कालरा ने किया। सम्मेलन में प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि देश की प्रगति में महिलाओं का योगदान अतुलनीय है। सम्मेलन के दौरान जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने कहा कि एक ओर जहां सरकार नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए प्रयासरत है, वहीं विपक्ष की मानसिकता बार-बार महिलाओं को अपमानित करने का काम कर रही है, जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।सम्मेलन के पश्चात, क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती हरजिंदर कौर के कुशल नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं ने भारी संख्या में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने विपक्ष के नेताओं के पुतले फूंके। इस दौरान प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा रश्मि रावल, जिला महामंत्री नरेश भाटी, दिनेश सैनी, बलराज त्यागी, पूर्व सदस्य एसएससी चयन बोर्ड, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष मायापाल, जिला मंत्री विनोद राठी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सिंह, जिला पंचायत सदस्य साकेंन्द्र प्रताप सिंह, जिला मिडिया सह प्रभारी विक्रांत चौधरी, जिला मीडिया सह प्रभारी पं. गोपाल धीमान, जिला संयोजक अश्वनी शर्मा, हेमंत चौहान, प्रान्तीय पार्षद सुधा देवी, शवाना परवीन, उपासना आर्य, नेहा शर्मा, केशव, अंकज, राहुल सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।






