बिजनौर जनपद में विदुर कुटी गंगा तट पर पारंपरिक गंगा मेले का भव्य शुभारंभ
जनपद बिजनौर स्थित ऐतिहासिक विदुर कुटी गंगा तट पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गंगा मेले का आयोजन पूरे श्रद्धा और विधि-विधान के साथ किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा – श्री सत्येंद्र सिसोदिया ने मेले का विधिवत उद्घाटन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने गंगा आरती में भाग लिया और उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए गंगा की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डाला।

विदुर कुटी के पास गंगा तीरे आस्था का शहर बस चुका है, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मेले में पहुंचकर अपने डेरे लगा दिए।
विदुर कुटी का यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि क्षेत्रीय सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखने का माध्यम है।
डीएम ने गंगाघाट पर श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त सुविधा देने, महिला स्नान घाट पर चेजिंग रूम और शौचालय की उचित व्यवस्था रखने, पेयजल व बैरिकेडिंग सहित अन्य व्यवस्था दुरुस्त रखने के अधिकारियों को निर्देश दिए।








