रामगंगा पुल पर अधिकारियों का ध्यान, सड़क निर्माण शुरू – ” चिंगारी डिजिटल ” की खबर का असर
स्योहारा में रामगंगा पुल की मरम्मत की शुरुआत
स्योहारा क्षेत्र में रामगंगा नदी पर बने पुल की जर्जर हालत लंबे समय से स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई थी। पुल पर आरसीसी (RCC) की परत टूट-फूट चुकी थी, जिससे आवागमन में कठिनाई और दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी।
चिंगारी डिजिटल ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और अधिकारियों का ध्यान पुल की खस्ताहाल स्थिति की ओर आकर्षित किया। इसके बाद प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पुल पर सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया।









