नगीना:
पुलिस को लेकर लोगों के मन में भले ही तरह-तरह की धारणाएं हों, लेकिन आज भी पुलिस विभाग में ऐसे कर्मी मौजूद हैं, जो ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश कर रहे हैं। ऐसा ही उदाहरण नगीना में देखने को मिला जब एक हैड कांस्टेबल ने सड़क पर गिरे 50 हजार रुपये के चेक को खाता धारक को लौटा दिया।