पुलिस पेंशनर्स संगठन बिजनौर को मिला नया नगर अध्यक्ष

बिजनौर में पुलिस पेंशनर्स संगठन की बैठक के दौरान संगठन को नया नेतृत्व मिला। स्थानीय मोहल्ला जाटान निवासी और रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर चौधरी हरवीर सिंह को सर्वसम्मति से संगठन का नगर अध्यक्ष चुना गया।

शनिवार को थाना शहर कोतवाली परिसर में आयोजित बैठक में सभी सदस्यों ने चौधरी हरवीर सिंह के नाम पर सहमति जताई। संगठन अध्यक्ष श्री शो केंद्र पाल सिंह ने उन्हें पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएँ दीं और विश्वास जताया कि उनके