मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला बुलडोजर, 50 से ज्यादा साइलेंसर किए नष्ट

बिजनौर (चिंगारी)। पुलिस अधीक्षक के के विश्नोई के निर्देशन में यातायात पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिलों पर लगे मॉडिफाइड साइलेंसरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीएसआई रवि नैन के नेतृत्व में अभियान चलाकर 50 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर उतरवाए गए और इन्हे पुलिस लाइन और विकास भवन के सामने सड़क पर रख कर इनपर रोलर (बुलडोजर) चलाकर सभी को नष्ट किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सीज और प्रवर्तन की कार्रवाई भी की गई। टीएसआई रवि नैन ने स्पष्ट किया कि मॉडिफाइड साइलेंसर और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।