धामपुर में सांसद चंद्रशेखर आज़ाद हाउस अरेस्ट, ‘सत्ता परिवर्तन यात्रा’ रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात
धामपुर (बिजनौर), गुरुवार — धामपुर में सांसद चंद्रशेखर आज़ाद को उनकी प्रस्तावित ‘सत्ता परिवर्तन यात्रा’ को लेकर उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया गया। सुबह से ही पुलिस और प्रशासनिक अमला सक्रिय रहा और सांसद के निवास पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई।
सूत्रों के अनुसार, धामपुर सर्किल के सीओ के नेतृत्व में तीनों थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही। प्रशासन ने यह कदम यात्रा को रोकने और संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उठाया।
वीडियो देखें, नीचे लिंक पर क्लिक करें –
सांसद चंद्रशेखर आज़ाद लंबे समय से सत्ता परिवर्तन यात्रा की तैयारी कर रहे थे, जिसका उद्देश्य जनता से संवाद करना और राजनीतिक संदेश देना बताया जा रहा है। लेकिन प्रशासन ने इसे अनुमति नहीं दी और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें उनके ही आवास पर नजरबंद कर दिया।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। समर्थकों में नाराज़गी देखी जा रही है, वहीं प्रशासन का कहना है कि यह कदम शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आवश्यक था।









