धामपुर के अबान ने राष्ट्रीय ग्रैपलिंग चैम्पियनशिप में जीता रजत पदक

बिजनौर, चिंगारी।

धामपुर के मोहल्ला अफगानान निवासी अबान पठान ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया है। उनकी उपलब्धि पर धामपुर में भी हर्ष का माहौल है।

वर्तमान में दिल्ली के समरविल स्कूल में कक्षा 12 के छात्र एवं 16 वर्षीय अबान पठान एक होनहार विद्यार्थी होने के साथ-साथ प्रतिभाशाली एथलीट और ग्रैपलिंग खिलाड़ी भी हैं। 29 मई को आयोजित राष्ट्रीय ग्रैपलिंग चैम्पियनशिप में अंडर-17 वर्ग में भाग लेते हुए अबान पठान ने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक अपने नाम किया। उनकी इस जीत से परिवार, विद्यालय तथा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पिता अहमर खान और माँ इकरामी खानम ने ख़ुशी जताई। लोग बधाई दे रहे हैं।

पहले भी जीत चुके हैं पदक

अबान ने अपनी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण के बल पर लगातार सफलता प्राप्त की है। इससे पूर्व उन्होंने 9 नवम्बर 2025 को दिल्ली के द्वारका में आयोजित जिला स्तरीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।