जेके मॉडर्न अकेडमी में अथर्व रहे टॉपर- विज्ञान वर्ग में हासिल किए 96.4 प्रतिशत अंक

बिजनौर, चिंगारी।

सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम में धामपुर में जे.के. मॉडर्न अकादमी के विद्यार्थियों ने अपनी मेघा का परचम लहराया।

विज्ञान वर्ग में अथर्व सिंह ने 96.4 प्रतिशत अंको से टॉप किया, धैर्य राठी ने 94.4 मनीष चौहान ने 93.4, आलिया ने 92 प्रतिशत, अलिना और लक्षित ने 91.6, शौर्य ने 90.2 प्रतिशत और युसरा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

कॉमर्स वर्ग में दरख्शा ने 94.4 प्रतिशत, आयशा ने 94 प्रतिशत, देवांश ने 92 प्रतिशत ,वंशिका ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया ।

विद्यालय का ओवरऑल रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के 61 छात्रों में से 55 छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया ।

विद्यालय प्रबंधन ने इस शानदार उपलब्धि के लिए सभी को बधाई दी।