चीन और कनाडा में खेलेंगे धामपुर के युशा- स्क्वैश खिलाड़ी के दो प्रतियोगिताओं में चयन से हर्ष- अमेरिका और इंग्लैंड तक में युशा ने जमाई है धाक…

चिंगारी, बिजनौर शहबाज़ अनवर धामपुर के रहने वाले स्क्वैश खिलाड़ी युशा नफीस चीन और कनाडा में खेलने के लिए जाएंगे। उनका चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर की दो महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है।

युशा का चयन 33वीं एशियन जूनियर इंडिविजुअल स्क्वैश चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जो 20 से 24 मई 2026 तक पानझीहुआ सिटी, चीन में आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त उनका चयन वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप के लिए भी हुआ है, जो 20 से 30 जुलाई 2026 तक द मार्क सचवी स्क्वैश सेंटर, नायग्रा-ऑन-द-लेक, ओंटारियो (कनाडा) में आयोजित होगी।युशा नफ़ीस ने हाल ही में डीपीएस धामपुर से बारहवीं प्रथम श्रेणी से पास की है।

खेलों में उनकी उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या बाबिता गुप्ता ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं और कहा कि युशा की मेहनत और लगन विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।अमरीका से लेकर अब चीनयुशा स्क्वैश की दुनिया में अपना अलग मुक़ाम रखते हैं, कम आयु में ही वह अमरीका, इंग्लैंड, इजिप्त, कोरिया, पाकिस्तान जैसे देशों में खेल चुके हैं।

अब वह चीन और कनाडा खेलने जा रहे हैं।युशा के पिता भी रह चुके हैं क्रिकेट खिलाड़ीयुशा नफ़ीस के पिता नफ़ीस अहमद वर्तमान में धामपुर शुगर मिल्स के डिस्टिलरी प्लांट में कार्यरत हैं। वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक अच्छे क्रिकेटर के रूप में भी जाने जाते थे। युशा को उनके कोच ध्रुव धवन द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।