सहकारी गन्ना समिति धामपुर के नव संचालित खाद गोदाम मोरना पर नाबार्ड योजना अंतर्गत वृहद कृषि ऋण कैम्प का आयोजन…

श्री मोहन सिंह उर्फ रामवीर सिंह चेयरमैन सहकारी गन्ना समिति धामपुर की विशेष प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में सहकारी गन्ना समिति धामपुर के नव संचालित खाद गोदाम मोरना पर किसानों की सहभागिता बढ़ाने व कम ब्याज दर पर नाबार्ड योजना के अंतर्गत फ़सली ऋण उपलब्ध कराने हेतु एक वृहद् कैम्प का आयोजन किया गया।

कैम्प में बड़ी संख्या में किसानों ने प्रतिभाग कर योजना का लाभ प्राप्त किया।कैम्प में किसानों के समिति एल्बम कार्ड बनवाने, आवश्यक दस्तावेज पूर्ण कराने तथा चेक बुक वितरण की व्यवस्था एक ही स्थान पर की गई, जिससे किसानों को त्वरित एवं सुगम सेवा उपलब्ध हो सकी। किसानों की सुविधा हेतु कम्प्यूटर आधारित व्यवस्था एवं अलग-अलग काउंटर स्थापित किए गए, जहाँ विभागीय कर्मचारियों द्वारा लगातार सहयोग प्रदान किया गया।

प्रमुख बिंदु :

▪️ ग्राम मोरना में नव संचालित खाद ग़ोदाम पर ऋण लेने वाले इच्छुक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करने, किसानों को सरल एवं सुलभ प्रक्रिया के माध्यम से फ़सली ऋण उपलब्ध कराने हेतु विशेष व्यवस्था की गई।

▪️ कैम्प में किसानों के समिति एल्बम कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई, जिससे ऋण वितरण प्रक्रिया को और अधिक सुगम बनाया जा सके।

▪️ पात्र किसानों को मौके पर ही चेक बुक वितरित की गई, जिससे उन्हें समय से कृषि कार्यों हेतु आर्थिक सहायता प्राप्त हो सके।

▪️ किसानों को कृषि ऋण वितरण हेतु आवश्यक अभिलेख एवं प्रपत्र पूर्ण कराने में विभागीय कर्मचारियों द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया।

▪️ कैम्प में गन्ना समिति के लगभग 20 समिति लिपिक एवं 04 गन्ना पर्यवेक्षकों द्वारा किसानों की समस्याओं का समाधान करते हुए दस्तावेजी कार्यवाही पूर्ण कराई गई। अपराहन 03.30 बजे तक लगभग 50 कृषकों को नये चेक 📖 बुक जारी किये गए

▪️ उपस्थित किसानों को नाबार्ड योजना के अंतर्गत उपलब्ध कम ब्याज दर के लाभ एवं समय से ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

▪️ कैम्प के दौरान किसानों में विशेष उत्साह देखा गया तथा बड़ी संख्या में कृषकों ने योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन किए।

▪️ इस अवसर पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक एवं सचिव गन्ना समिति उपस्थित रहे तथा उन्होंने किसानों से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

▪️ मौके पर उपस्थित ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक धामपुर अमित कुमार पांडेय तथा सचिव गन्ना समिति श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा द्वारा भविष्य में भी किसानों के हित में इस प्रकार के जनहितकारी कैम्प आयोजित किए जाने की बात कही गई।