फिर टली तालिब बन्धुओं की ज़मानत
बिजनौर (चिंगारी)। तालिब बन्धुओं की ज़मानत अर्जी पर आज फिर सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने सुनवाई के लिए 11 मई निर्धारित की है। पूर्व सांसद राजा भारतेन्द्र सिंह पर कथित हमले के आरोप में जेल में बंद तालिब,खालिद और आबिद की ज़मानत पिछले लगभग एक माह से टलती आ रही है। एडीजे 6 की अदालत में आज ज़मानत अर्जी पर सुनवाई होनी थी लेकिन आज भी सुनवाई नहीं होसकी। न्यायालय ने अब सुनवाई के लिए 11 मई निर्धरित की है।







