बुजुर्ग से मारपीट कर 65 हजार लूटने का आरोप,मोबाइल भी छीना…
सुनसान जगह ले जाकर वारदात को दिया अंजाम जान से मारने की धमकी देकर फरार
बिजनौर
(चिंगारी)। बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में एक बुजुर्ग से 65 हज़ार रुपये व सोने की अंगूठी लूट ली।घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस देर रात तक बदमाशों को तलाश करती रही।स्थानीय मोहल्ला चाहशीरी बी 21 स्थित कांता सदन मेन् रहने वाले 69 वर्षीय वीरेंद्र कुमार भटनागर कल देर शाम करीब 7 बजे घरेलू सामान खरीदने के लिए राम के चौराहे पर गये थे। वीरेंद्र भटनागर के पुत्र विशाल भटनागर द्वरा पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि राम के चौराहे पर बाइक सावर एक अज्ञात व्यक्ति ने बुज़ुर्ग को बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठा लिया और ईदगाह के पास एक सुनसान स्थान पर ले गया। वहां पहले से 1-2 लोग और मौजूद थे। आरोप है कि सब ने मिलकर बुजुर्ग के साथ मारपीट की।घटना के दौरान आरोपियों ने उनके हाथ की ऊँगली से सोने की अंगूठी और जेब से 50 रुपये निकाल लिए। बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन छीन कर उससे ऑनलाइन 65 हज़ार रुपये का ट्रांजेक्शन कर लिया। बुज़ुर्ग के अनुसार बदमाशों ने जेब से निकाले 50 रुपये वापस कर दिये और उन्हे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और आरोपियों को देर रात तक तलाश किया। पुलिस राम के चौराहे से ईदगाह तक के सीसीटीवी फुटेज खन्गाल रही है। पीड़ित के पुत्र ने पुलिस को घटना की तहरीर दे दी है। पुलिस बारीकी से घटना की जांच कर रही है।







