हीमपुर दीपा: गुलदार के हमले से दो किसान गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

हीमपुर दीपा। ग्राम अजुपुरा जट्ट के जंगल में अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे किसानो पर गुलदार ने जोरदार हमला कर दो को गभीर रूप से घायल कर दिया । शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने दोनों को गुलदार से बचाकर उपचार के लिए भेजा । तीन दिन पूर्व भी गुलदार किसान की पशुशाला मे घुसकर गाय को घायल कर चुका है। ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है। क्षेत्र वासियों ने गुलदार को पकड़े जाने की पुरजोर मांग की है।

आज सुबह 10:00 बजे हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव अजुपुरा जट्ट निवासी 30 वर्षीय किसान मोनू पुत्र सत्यवीर तथा 35 वर्षीय संदीप पुत्र धर्मवीर गांव के पास ही अपने खेतों पर कृषि कार्य कर रहे थे इसी बीच गन्ने के खेत से निकल कर गए गुलदार ने दोनों पर जोरदार हमला कर गंभीर रूप सेे घायल कर दिया। शोर सुनकर पास ही कृषि कार्य कर रहे किसान दोनों को बचाने के लिए गुलदार की तरफ दौड़ पड़े लोगो को अपनी तरफ आता देख गुलदार पास ही गन्ने के खेत मे चला गया। ग्रामीण दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। अजुपुरा जट्ट के आसपास काफी दिनों से गुलदार देखा जा रहा है। तीन दिन पूर्व गांव निवासी विकास दीप की पशु शाला में गुलदार ने घुसकर गाय पर हमला कर गभीर रूप से घायल कर दिया था। ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है। जितेंद्र मिस्त्री , राजेश सिंह , जतिन कुमार, आदेश सिंह , गुड्डू, चमन धीमान,विवेक, नितिन कुमार सहित सैकड़ो लोगों ने वन विभाग से जंगल में पिंजरा लगाकर जल्द गुलदार को पकड़े जाने की लिए पुरजोर मांग की है।
घटना मे रेंजर दुस्यंत मावी ने बताया कि गुलदार द्वारा दो किसानों पर हमला कर घायल किया गया है मौके पर पहुंच कर जगल मे काम्बिग की जा रही है। गुलदार से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।