बिजनौर: आरक्षित वन भूमि पर अवैध जुताई, वन विभाग ने ट्रैक्टर जब्त किया

बिजनौर के रावली क्षेत्र में वन विभाग की आरक्षित सेंचुरी की भूमि पर अवैध रूप से खेती की जुताई की जा रही थी। जैसे ही विभाग को इसकी सूचना मिली, एक टीम ने तत्काल मौके पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने एक ट्रैक्टर जब्त किया, जबकि अवैध कब्जा करने वाले लोग टीम को देखकर फरार हो गए।

वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।