Uttarakhand–Delhi में आतंकी हमले का अलर्ट

खुफिया एजेंसियों ने बढ़ाई सुरक्षा

उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक खुफिया विभाग ने आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। सूत्रों के अनुसार, खालिस्तानी आतंकी आने वाले दिनों में बड़े हमले की योजना बना सकते हैं। उनके निशाने पर मंदिर, सरकारी संस्थान, रेलवे स्टेशन और पुलिस हो सकते हैं।

ईमेल से मिली धमकी

एक ईमेल के जरिए कई मंदिरों, सरकारी दफ्तरों और राजनीतिक नेताओं को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। इस ईमेल के बाद दिल्ली पुलिस और उत्तराखंड पुलिस अलर्ट पर हैं। जांच एजेंसियां ईमेल की सत्यता की पड़ताल कर रही हैं।

पहले भी मिल चुके हैं धमकी भरे मेल

दिल्ली के कई सार्वजनिक संस्थानों को पहले भी धमकी भरे ईमेल मिलते रहे हैं। अधिकतर मामलों में ये ईमेल फर्जी पाए गए हैं, जिनमें स्कूलों या फ्लाइट्स में बम होने की बात कही जाती थी। हालांकि, आतंकी हमले से जुड़ी धमकी वाले ईमेल कम ही सामने आते हैं। इस बार सुरक्षा एजेंसियां इसे गंभीरता से ले रही हैं और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

अलर्ट के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने सुरक्षा उपायों को मजबूत किया है। मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। रेलवे स्टेशन और सरकारी संस्थानों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।