मजार की दीवार तोडऩे पर भडक़े सांसद चन्द्रशेखर

बोले- शाम तक बताऊंगा कैसे की जाती है नौकरी


धामपुर (चिंगारी)। टीचर्स कालोनी स्थित नासिर मियां की मजार की दीवारों पर प्रशासन द्वारा रात में बुलडोजर चलाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। नगीना सांसद एवं आजाद समाज पार्टी के मुखिया चन्द्रशेखर ने इस मामले को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है।


सांसद चन्द्रशेखर ने आज सुबह अधिकारियों को जैतरा स्थित अपने आवास पर तलब किया और उन्हें जमकर हडक़ाया। तहसीलदार धनराज सिंह, नायाब तहसीलदार कपिल आजाद, कानूनगो राजकुमार और लेखपाल अंजलि त्यागी सांसद के आवास पर पहुंचे। सांसद चन्द्रशेखर ने तल्ख लहजे में बात करते हुए तहसीलदार से कहा कि मेरे कहने के बावजूद भी रात के अंधेरे में बुलडोजर क्यों चलाया गया। उन्होंने कहा कि मैंने दो टूक कहा था कि रात के अंधेरे में कुछ मत करो, रात में अगर आप सही भी करोगे तब भी लोग समझेेंगे गलत हुआ है।

देखें वीडियो –


सांसद चन्द्रशेखर ने तहसील अधिकारियों को हडक़ाते हुए कहा कि मैं सांसद हूं, मेरी कोई अहमियत नहीं है तुम्हारी नजर में। सांसद ने सीओ को तलब करते हुए कहा कि दो बार मेरा फोन काट दिया, इतना बड़ा अधिकारी है वो।


मजार की दीवार गिराने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए सांसद चन्द्रशेखर ने कहा कि मेरी जमीन नहीं है वो, मंदिर की जमीन होती, तब भी इसी तरह लड़ता मैं आपके साथ। जितने मंंदिर हैं नपवा दोगे आप। जो कल तक बनकर खड़े हो गये प्राचीन लिखकर। शाम तक बताऊंगा कैसे नौकरी करी जाती है। मैं बताऊंगा कैसे बुलडोजर चलता है। ये कोर्ट वोर्ट सब बंद कर दो।
सांसद चन्द्रशेखर के तीखे तेवर देखकर अधिकारी भीगी बिल्ली बन गये। उनके हलक से शब्द नहीं निकले।