डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, चार लोग घायल
स्योहारा। ठाकुरद्वारा रोड पर नगर पालिका के निकट को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से पलटी हुई कार को सीधा कराया गया तथा सड़क पर यातायात को सुचारु रूप से चालू कराया गया। घायलों की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।








