सेंट मैरीज़ धामपुर में उत्कर्ष और परी ने किया टॉप
- विद्यालय में सफल-छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य ने दी बधाई
बिजनौर, चिंगारी।
सीबीएसई बोर्ड के 12वीं कक्षा के नतीजे में धामपुर में सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान वर्ग में उत्कर्ष कुमार ने 92 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉप किया है तो वहीं कॉमर्स वर्ग में परी कर्णवाल ने 94.6 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया। विद्यालय प्रधानाचार्य सिस्टर अलविना ने सफल छात्राओं को बधाई दी।
विद्यालय की ओर से जानकारी दी गई की विज्ञान वर्ग में संयम छाबड़ा और शैयारा नाज ने संयुक्त रूप से 89.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। कॉमर्स वर्ग में परी कर्णवाल के अलावा तरूशी चौहान और शुभि सिंह ने क्रमशः 90.4 और 90 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
परी की बड़ी बहन आईएएस
परी कर्णवाल की बड़ी बहन अनुष्का कर्णवाल भी विद्यालय टॉपर रह चुकी हैं। परी के पिता नरेश कर्णवाल मूलतः नूरपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अनुष्का इस समय ट्रेनिंग पर हैं। वह खुशकिस्मत हैं कि उनकी सभी बेटियां टॉपर्स हैं।






