प्रियंका में देवांश के 96 तो अंशिका को मिले 94.6 प्रतिशत अंक- कॉमर्स में आशी शर्मा ने 94.8 प्रतिशत हासिल कर प्रथम

बिजनौर, चिंगारी,

सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के नतीजों में प्रियंका सीनियर सेकेंडरी स्कूल में देवांश प्रताप सिंह ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उन्होंने मैथ्स ग्रुप में ये प्रतिशत हासिल किया है। बायो ग्रुप में अंशिका ने 94.8 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है, वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में आशी शर्मा ने 94.8 प्रतिशत हासिल कर टॉपर रहीं।

सफल छात्राओं को डायरेक्टर प्रियंका राणा सहित प्रधानाचार्य डीएस नेगी ने बधाई दी।बुधवार अपराहन सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित हुए तो सफल छात्राओं के चेहरे चमक उठे।

धामपुर में प्रियंका सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मैथ्स ग्रुप में देवांश प्रताप सिंह ने सर्वाधिक 96 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय टॉप किया है।

इसी ग्रुप में वैभव चौहान ने 91 प्रतिशत और सात्विक कपूर ने 90.4% अंक हासिल कर क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

विद्यालय में बायो ग्रुप में अंशिका ने 94.8 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया वहीं इसी ग्रुप में मानवी सिंह और श्वेता चौहान ने क्रमशः 90.4 और 90.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

कॉमर्स वर्ग में आशी शर्मा ने 94.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं तो भूमि सिंह ने 93 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

छात्र जेहरा कफील और नकुल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से 90 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया है।

छात्र-छात्राओं की सफलता पर विद्यालय डायरेक्टर राणा प्रियंकर सिंह ने सभी को शुभकामनाएं दी। इसके अलावा प्रशासिका अदिति सिंह के अलावा प्रधानाचार्य डीएस नेगी ने भी छात्र- छात्राओं की सफलता पर खुशी व्यक्त की। इस मौके पर विद्यालय में मयंक कौशिक, राजीव चौहान, एसके देवरा, रूपराज सिंह, कमल भट्ट, डीपी सिंह, तबरेज खान, संजय चौहान, कर्मेंद्र चौहान, विवेक कुमार, शुभम अग्रवाल, रीता राणा और किरण शर्मा आदि रहे।

आर्मी अफसर बनना चाहते हैं देवांश

प्रियंका स्कूल में मैथ्स ग्रुप में विद्यालय में सर्वाधिक अंक लाने वाले देवांश प्रताप सिंह भविष्य में आर्मी अफसर बनकर देश सेवा करने का जज्बा रखते हैं। वह बताते हैं कि मन जब पढ़ने को करे तभी पढ़ाई करें।