वृद्धा लेने आई थी दवाई,युवकों ने झांसा दे कर कुण्डल व नक़दी उड़ाई

बिजनौर (चिंगारी)। बाइक सवारों ने एक वृद्धा को झांसा दे कर लूट लिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मंगलवार को नहटौर के मोहल्ला ब्रह्मपुरी खजूरी निवासी जरीना नामक वृद्धा दवाई लेने के बिजनौर आई थीं। वह दवाई ले कर बताया दोपहर के समय वाहन के इंतज़ार मे शास्त्री चौक पर खड़ी थी कि कुछ बाइक सवार युवक आये। उन्होंने वृद्धा को नहटौर छोड़ने का झांसा देकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया।आरोप है कि जब बाइक सवार महिला को लेकर बक्शीवाला चक्कर चौराहे के पास पहुंचे तो उन्होंने महिला से सोने के कुंडल और करीब आठ हजार रुपये की नगदी लूट ली। वारदात के बाद आरोपी महिला को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़िता ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी,जिसपर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
एएसपी डा.केजी सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या घटना संदिग्ध लग रही है। जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।