पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर कोटद्वार में जश्न…
जिला अध्यक्ष राज गौरव नौटियाल और महापौर शैलेंद्र सिंह रावत ने की भागीदारी, देखें वीडियो –
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत की खबर मिलते ही उत्तराखंड के कोटद्वार में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उल्लासपूर्वक जश्न मनाया। शहर के प्रमुख स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ विजय उत्सव मनाया और मिठाइयाँ बांटीं।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राज गौरव नौटियाल और कोटद्वार नगर निगम के महापौर शैलेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जीत का श्रेय जनता की आस्था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया।जिला अध्यक्ष राज गौरव नौटियाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर विश्वास जताया है। वहीं महापौर शैलेंद्र सिंह रावत ने इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि यह परिणाम देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है।स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और नारे लगाकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह जीत देशभर में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है।







