ज़िलें में धूमधाम से मनाई गई डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती, ज़िला मुख्यालय पर निकली भव्य प्रभात फेरियां
बुद्ध वंदना व माल्यार्पण के साथ लिया सामाजिक न्याय का संकल्प
बिजनौर (चिंगारी)। जनपद में डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में बुद्ध विहार बुखारा, आवास विकास कॉलोनी, रविदास मंदिर बुखारा चुंगी और ट्यूबवैल कॉलोनी से अलग-अलग प्रभात फेरियां निकाली गईं, जो एसआरएस चौक पर एकत्रित हुईं।









