गांव बनावाला में नव विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों मै बंद कमरे में मिला शव
रायपुर सादात (बि. टा )
नगीना देहात क्षेत्र के ग्राम बनावाला में उस समय सनसनी फैल गई जब एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर मिला। परिवार जनों को सूचना मिलने पर अपनी लड़की की ससुराल गांव बनावाला पहुंचे याकूब पुत्री साजिदा को मृत देकर परिवार जनों में कोहरा मर गया
दोपहर के समय याकूब पुत्र सलूर गांव रामपुर बबली ने रायपुर थाना मैं साजिदा पति सरफराज पर आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस थाना निरीक्षक प्रभारी शैलेंद्र चौहान व नगीना क्षेत्राधिकरी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
साजिदा की शादी सरफराज से 20 -6-19 को कोर्ट मैरिज हुआ था साजिदा के दो बच्चे हैं और जानकारी के अनुसार साजिदा 7 महीने की प्रेग्नेंट थी परिवार में शोक का माहौल है
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।








