प्रशासन ने बैराज रोड से हटाया मजार, रात में जेसीबी व पुलिस बल लेकर पहुंचे अधिकारी…

सडक़ चौड़ीकरण में बाधा था मज़ार, देर रात तक चला अभियान



बिजनौर। मेरठ-पौड़ी हाईवे पर सडक़ चौड़ीकरण के दौरान बाधा बन रहे मजार को प्रशासन ने बुधवार की रात को हटा दिया। बैराज रोड पर पुलकित अस्पताल के सामने स्थित इस मजार को हटाने की कार्रवाई देर शाम शुरू हुई और रात को करीब नौ बजे अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यवाही अमल में लाई गई।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (हृ॥्रढ्ढ) ने सडक़ चौड़ीकरण के लिए मजार हटाने को लेकर जिला प्रशासन को पहले ही पत्र भेजा था। बुधवार शाम एसडीएम रितु रानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसे हटाने का निर्णय लिया गया।
इसके बाद एसडीएम रितु रानी, सीओ संग्राम सिंह, कोतवाल राम प्रताप और मंडावर कोतवाल सुमित राठी सहित अन्य विभागीय अधिकारी जैसीबी के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू कराई।
एसडीएम ने बताया कि सडक़ चौड़ीकरण में बाधा बन रही मजार को नियमानुसार हटाया गया है। बाबा सय्यद जलालुद्दीन के नाम से मशहूर इस मज़ार के मुजाविर बाबा कमर को अधिकारियों ने बुलाकर बता दिया था, मज़ार को हटाना ज़रूरी है। इसके अलावा प्रशासन ने ग्राम झकड़ी बांगर में भी कुछ भूमियों से अवैध कब्जे हटाये हैं। ये भूमि शहर के अत्यंत निकट व बहुउपयोगी होने के कारण भूमाफियाओं ने कब्जा रखी थी। इन्हें कब्जामुक्त कराया गया। ये भूमि आईबी विभाग को ऑफिस के लिये दी जायेगी।