बढ़ापुर वन रेंज की विजयपुर में बड़ी कार्रवाई:अवैध लकड़ी बरामद, तीन बुग्गियां सीज; तस्करों में हड़कंप


बिजनौर के बढ़ापुर वन रेंज की टीम ने विजयपुर क्षेत्र में जनहित और वन संपदा की सुरक्षा के संकल्प के साथ बड़ी और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए कई स्थानों पर मोटी और कीमती लकड़ी बरामद की गई।