बिजनौर बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर चौधरी राजेंद्र कुमार निर्विरोध
बिजनौर (चिंगारी )जिला बार एसोसिएशन बिजनौर के वार्षिक चुनाव में आज अध्यक्ष पद हेतु एक मात्र नामांकन होने के कारण चौधरी राजेंद्र कुमार एडवोकेट का अध्यक्ष बनना निश्चित है l जबकि अन्य पदों पर कई नामांकन होने के कारण चुनाव होगा l
आज वीरेंद्र सिंह बार हाल में चुनाव कमेटी के अध्यक्ष चरत सिंह एडवोकेट की देखरेख में नामांकन फार्म वितरित किए गए l भारी गहमागहमी के बीच हुए नामांकन में अध्यक्ष पद पर चौधरी राजेंद्र कुमार एडवोकेट का ही नामांकन हुआ, जिस कारण उनका अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होना निश्चित हो गया है l जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव सहित अन्य पदों पर एक से अधिक नामांकन होने के कारण इन पदों पर चुनाव होना तय है l







