हापुड़ में 14 साल की मासूम से 60 वर्षीय पड़ोसी ने किया दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 60 वर्षीय बुजुर्ग पड़ोसी ने 14 साल की नाबालिग किशोरी के साथ महीनों पहले दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने पर मजबूर कर दिया। भय और सामाजिक लोक-लाज के कारण मासूम ने यह बात किसी को नहीं बताई।
बच्चा जन्मने पर खुला राज
मामले का खुलासा तब हुआ जब अचानक पेट दर्द के बाद किशोरी ने अपने ही घर में एक बच्ची को जन्म दिया। नवजात की आवाज सुनते ही परिजन हैरान रह गए। पूछताछ में पीड़िता ने रोते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के दादा इस्लाम ने उसके साथ जबरन गंदा काम किया था।
पुलिस की कार्रवाई
पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया। पिलखुवा पुलिस ने आरोपी इस्लाम को सिखेडा बम्बे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 65(1), 351(3) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 5जे(2)/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
आरोपी जेल भेजा गया
गंभीर अपराध को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। साथ ही, वैज्ञानिक साक्ष्य और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस घटना ने समाज में बेटियों की सुरक्षा पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं और यह दिखाता है कि किस तरह से मासूमों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता और सख्त कानून लागू करने की आवश्यकता है।








