उत्तराखंड कांग्रेस में नई नियुक्तियाँ, गणेश गोदियाल बने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
चुनावी कमान हरक सिंह रावत के हाथों, प्रीतम सिंह संभालेंगे प्रचार समिति
नई दिल्ली। कांग्रेस ने उत्तराखंड में संगठनात्मक बदलाव करते हुए गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रचार और चुनाव प्रबंधन समितियों के अध्यक्षों की नियुक्ति भी कर दी है।
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने इन नियुक्तियों के आदेश जारी किए।
- प्रीतम सिंह – अध्यक्ष, प्रचार समिति
- डॉ. हरक सिंह रावत – अध्यक्ष, चुनाव प्रबंधन समिति
इसके अलावा, निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।





