बिजनौर : सड़क किनारे विशाल अजगर की दस्तक से ग्रामीणों में हड़कंप

बिजनौर जनपद के गज क्षेत्र स्थित जहानाबाद गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक विशालकाय अजगर सांप को देखा। राहगीरों ने तुरंत इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा की, जो अब तेजी से वायरल हो रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह अजगर कभी-कभार खेतों और सड़क किनारे दिखाई देता है, लेकिन इस बार उसकी मौजूदगी ने भारी भीड़ जुटा दी। भीड़ से घबराकर अजगर पास के ईख के खेत में जा छिपा।

वन विभाग को सूचना दे दी गई है, और ग्रामीणों ने अजगर को सुरक्षित तरीके से हटाने की मांग की है।