जैतरा में सड़क किनारे मिला शव, मॉर्निंग वॉक पर निकले सत्येंद्र प्रताप सिंह की दर्दनाक मौत

धामपुर/जैतरा : धामपुर- नूरपुर मार्ग स्थित रेलवे माल गोदाम के पास सड़क किनारे झाड़ियो में आज प्रातः एक व्यक्ति का शव पड़े मिलने की सूचना पर ग्राम जैतरा में सनसनी फैल गई। बताया जाता है की मृतक सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे कि अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची पूछताछ करने पर मृतक की पहचान सत्येंद्र प्रताप सिंह उम्र लगभग 55 वर्ष जाति क्षत्रिय पुत्र स्वर्गीय घासीराम निवासी रेलवे माल गोदाम के सामने, ग्राम मौजमपुर जैतरा थाना धामपुर जनपद बिजनौर के रूप में हुई।
मृतक के सिर पर दुर्घटना से चोट के निशान तथा मुंह में खून निकलता पाया गया, उन्हें उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया । मृतक सत्येंद्र प्रताप सिंह हल्द्वानी में किसी प्राइवेट फर्म में नौकरी करते थे वह आजकल अपने घर आए हुए थे
पुलिस पूछताछ में प्रकाश में आया है कि मृतक सुबह अपने पालतू कुत्ते के साथ अपनी कॉलोनी के सामने धामपुर -नूरपुर मार्ग पर टहलने के लिए निकले थे, उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन द्वारा उन्हें टक्कर मार दिए जाने से उनकी मृत्यु हो गई है।
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी बिजनौर भेज दिया है।