विश्व दृष्टि दिवस पर विवेक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में शुरू हुई रेटिना सर्जरी की सुविधा


बिजनौर। विश्व दृष्टि दिवस (08 अक्टूबर) के अवसर पर बिजनौर के विवेक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड वेलनेस सेंटर में रेटिना से संबंधित गंभीर नेत्र रोगों के उपचार के लिए रेटिना सर्जरी की सुविधा का शुभारंभ किया गया।
इस नई सुविधा के शुरू होने से अब रेटिना संबंधी जटिल समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को उपचार के लिए दिल्ली मेरठ जैसे बडे शहरों की ओर जाने की जरुरत नही होगी और उन्हें आधुनिक उपचार सुविधा अपने जिले बिजनौर मे ही उपलब्ध हो सकेगी।


डा0 हरप्रीत कौर नारदे (पूर्व सर्जन दिल्ली एम्स) ने बताया कि रेटिना आंख के पीछे स्थित एक अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील हिस्सा है, जिसकी बीमारी का समय पर उपचार न होने पर दृष्टि पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। डायबिटिक रेटिनोपैथी, रेटिना डिटैचमेंट, आंख के अंदर रक्तस्राव तथा रेटिना से जुड़ी अन्य गंभीर समस्याओं में कई बार सर्जरी की आवश्यकता पड़ती है।


विवेक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड वेलनेस सेंटर में रेटिना सर्जरी की सुविधा शुरू होने को क्षेत्र के मरीजों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा विस्तार के रूप में देखा जा रहा है। विवके अस्पताल के चेयरमैन ने बताया कि, विवके अस्पताल बिजनौर हमेशा से ही विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक जांच और आधुनिक तकनीक के माध्यम से मरीजो को मुनासिब दाम मे मेरठ व दिल्ली के स्तर की उपचार सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करता रहा है, इसी क्रम मे अब से रेटिना सर्जरी की सुविधा भी अस्पताल मे प्रारंभ कर दी गयी है।
विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर अस्पताल की ओर से मरीजो के आंखों की जांच, मधुमेह के मरीजों की रेटिना की जांच भी मुफ्त की गयी।