गोरखपुर‑शामली एक्सप्रेसवे का एलाइमेंट तय, बिजनौर में 131 गांवों का सर्वे अंतिम चरण में,रामजीवाला में गंगा नदी पर बनेगा पुल

गोरखपुर‑शामली एक्सप्रेसवे परियोजना का एलाइमेंट अब अंतिम रूप ले चुका है। वर्तमान में इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए चयनित गांवों में सर्वे का कार्य अंतिम चरण में है। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से बिजनौर जनपद को उत्तराखंड, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों से सीधा संपर्क मिलेगा, जिससे क्षेत्रीय विकास और यातायात सुविधा को नई दिशा मिलेगी।

गंगा नदी पर बनेगा पुल

मंडावर क्षेत्र के ग्राम रामजीवाला में गंगा नदी पर एक विशाल पुल बनाया जाएगा। यह पुल बिजनौर को उत्तराखंड और हरियाणा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। एक्सप्रेसवे मुज़फ्फरनगर जनपद से बिजनौर में प्रवेश करेगा और स्योहारा से मुरादाबाद जनपद की सीमा में प्रवेश करेगा।

जनपद में लंबाई और गांवों की संख्या

बिजनौर जनपद में इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई लगभग 56 किलोमीटर होगी। इसमें कुल 131 गांव शामिल किए गए हैं —

  • धामपुर तहसील के 52 गांव
  • बिजनौर तहसील के 32 गांव
  • नजीबाबाद तहसील के 16 गांव

चयनित गांवों की सूची

सर्वे में शामिल प्रमुख गांवों में मुस्तफाबाद, मुर्शदपुर, गिदौड़ी, मेहरअलीपुर, रसूलपुर सदर, अखेड़ा, बालापुर, मुज्जफरपुर, शिकोहपुर, पाडली मांडू, उमरी, सलावा, जगुपुरा, मानपुर, शिवपुरी, दिनदारपुर, गुरदासपुर हीरा, लांबा खेड़ा, कासमाबाद, काजीपुरा, बुढनपुर, रामपुर किशना, बहादपुर जट, सत्तोनंगली, दौलताबाद, सैदपुरा, आलमपुर, शेरपुर कमाल, बूढपूर नैनसिंह, औरंगापुर हृदय, आलमपुर आसू, इस्लामपुर बेगा, शादीपुर, गोविंदपुर, इस्लामपुर लालू, बाकर नंगला, शाहपुर सैदू, फरीदपुर डल्लू, धनौरा, फरीदपुर दुल्हा, उमरी, आलमपुर गुजरपुर असल, तरकीमपुर हफीज उर्फ बधावा, इस्लामपुर चमरा, मुबारकपुर, पहाडपुर, द्वारका, रूस्तमपुर, शेरपुर, बेगराजपुर, फतेहपुर भोरू, मुबारकपुर, पप्सरा, हरपुर समेत अन्य गांव शामिल हैं।