दोस्तों से हुए झगड़े के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विलाप करते हुए मां

धामपुर चिंगारी बीती रात नगर के मोहल्ला बाडवान निवासी एक युवक ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।


पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला बाडवान निवासी 32 वर्षीय विशाल वर्मा पुत्र स्वर्गीय सतीश चंद्र वर्मा बीती रात शराब के नशे में टल्ली होकर अपने घर पहुंचा उस समय उनकी माता जी मधु वर्मा घर पर मौजूद थी ।


विशाल वर्मा ने घर में घुसते ही कहा कि अम्मा मुझे दोस्त ने बाल पकड़ पकड़ कर मारा है अब मुझे पिताजी के पास जाना है।
उन्होंने विशाल वर्मा को काफी समझाने का प्रयास किया परंतु उसने एक नहीं सुनी।कमरे में जाकर चुनरी पंखे में लटका कर आत्महत्या करने की बात कहने लगा।


इस पर उन्होंने उसे नीचे उतार कर समझाया परंतु विशाल वर्मा ने उनकी भी नहीं सुनी। विशाल वर्मा का अभी विवाह नहीं हुआ है इसलिए घर पर विशाल वर्मा और मधु वर्मा अकेली रहती हैं इसलिए वह पड़ोसियों को बुलाने के लिए घर से बाहर पहुंची तब तक विशाल वर्मा पंखे से लटक चुका था ।


जब वह वापस आई तो देखा कि विशाल का शव पंखे से लटका हुआ है ।
घटना की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस, फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को कोतवाली ले आई पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।


विशाल वर्मा का झगड़ा किन युवकों से हुआ और आखिरकार उसने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों कर ली पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है। इस घटना के बाद विशाल की मां का रो-रोकर बुरा हाल है विशाल वर्मा शादियों के शालक में कारीगरों के साथ काम करने जाता था वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।