कश्मीर से सकुशल बरामद हुआ धर्म परिवर्तन करने वाला युवक
एसपी अभिषेक झा ने बताया — युवक से की जा रही पूछताछ 18 मई को दर्ज हुई थी रिपोर्ट
बिजनौर। जिले में कथित धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि कश्मीर में धर्म परिवर्तन करने वाले युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया है। फिलहाल युवक से पूछताछ की जा रही है। एसपी अभिषेक झा के अनुसार युवक करीब दो सप्ताह पूर्व अपने घर आया था। यहां से वापस जाने के बाद उसने धर्म परिवर्तन कर लिया था। मामले को लेकर युवक के पिता कृष्ण कुमार ने 18 मई को बिजनौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।








