बिजनौर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा
12 केंद्रों पर 5232 अभ्यर्थी हैं पंजीकृत, सीसीटीवी निगरानी और पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे
बिजनौर (चिंगारी)। लेखपाल भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त निगरानी के बीच आयोजित हुई। प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतज़ाम किये थे।
परीक्षा के लिए कुल 12 केंद्र बनाए गए हैं। परिरक्षा के लिए 5232 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। पजिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देश पर परीक्षा व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अंशिका दीक्षित की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी।
बैठक में सभी व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है। प्रवेश एवं निकास द्वारों, गलियारों और परीक्षा कक्षों में कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए जनरेटर की व्यवस्था भी की गई है।प्रशासन ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए क्लॉक रूम, स्वच्छ पेयजल, शौचालय और प्राथमिक चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई हौ।कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी गई।








