बिजनौर के वसीम असम में विधान सभा चुनाव पर्यवेक्षक

  • कांग्रेस पार्टी की ओर से दी गई ज़िम्मेदारी

बिजनौर, चिंगारी


बिजनौर के झालू निवासी कांग्रेस नेता वसीम अहमद को पार्टी आला कमान की ओर से असम विधानसभा चुनावों में ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। वसीम अहमद को असम में पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

वसीम अहमद कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के द्वारा उन्हें असम विधानसभा चुनाव 2026 में पर्यवेक्षक/ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। साथ ही जागीरोड विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दिए जाने पर वसीम अहमद ने शीर्ष नेतृत्व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे, सोनिया गांधी, जननायक राहुल गांधी, इमरान प्रतापगढ़ी, शाहनवाज आलम, महमूद खान का आभार व्यक्त किया।