बिना दुल्हन के वापस लौटी बारात, समझौता हुआ
- दोनों पक्षों में नहीं की कानूनी कार्रवाई।
- दुल्हन पक्ष ने दूल्हे पक्ष पर लगाया था अतिरिक्त दहेज मांगने का आरोप।
नहटौर,
दुल्हन के लिए आभूषण न लाने और अतिरिक्त दहेज की मांग करने वाले दूल्हे और उसके परिजनों को दुल्हन पक्ष द्वारा बंधक बना लिया गया था, बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। निकाह के बाद तलाक भी हो गया।
बता दे कि बृहस्पतिवार को नहटौर के एक गांव में नूरपुर से बारात आई थी। आरोप है कि दूल्हे पक्ष द्वारा अधिक दहेज की मांग की गई थी साथ ही दूल्हे पक्ष द्वारा दुल्हन के लिए आभूषण नही लाये गये थे। गुस्साये दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और उसके फूफा व भाई आदि को बंधक बना लिया था। जिससे बारात में हड़कंप बच गया था। ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम के समय निकाह हुआ था और देर रात्रि को तलाक भी हो गया था। उसके बाद भी दूल्हे और उसके परिजनों को जाने नहीं दिया गया था सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से वार्ता की थी लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया था। कई दौर में चली समझौता वार्ता विफल नहीं लेकिन शुक्रवार की देर रात्रि को हुई। समझौता वार्ता में दुल्हन पक्ष के खर्चे की भरपाई कर मामले का लिखित में पटाक्षेप हो गया है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी।






