नवरात्र पर बिजनौर में सुरक्षा कड़ी, एंटी रोमियो टीम ने मंदिरों में चलाया विशेष अभियान
नवरात्र पर्व के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रहा है। धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए हैं।
एंटी रोमियो टीम ने शहर के प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। माँ काली मंदिर में विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाया गया, जहाँ महिलाओं को बताया गया कि किसी भी असुविधा या परेशानी की स्थिति में वे तुरंत हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि नवरात्र पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गश्त बढ़ाई गई है और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।







